निकाय चुनाव में जीत के लिए सोशल मीडिया आई टी ने कसी कमर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
निकाय चुनाव को लेकर सोशल मीडिया आई टी की कार्यशाला, नगर पालिका सभागार में बुधवार को संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई कार्ययोजना, पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला में नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की चर्चा करते हुए, सोशल मिडिया के जिला संयोजक तेजबहादुर पाल ‘सोनू” ने कहा कि, भाजपा सरकार में प्रदेश के सभी जिलों में विकास हुआ है। इसका असर निकाय चुनाव में दिखेगा। जीत का रिकार्ड टूटेगा। हर वार्ड में कमल खिलेगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की । कार्यक्रम को जिला संपर्क प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, जिला कार्यालय प्रमुख मारकंडेय गिरी, निकाय चुनाव संयोजक शिवसहाय बरनवाल ने भी संबोधित किया I कार्यक्रम की अध्यक्षता अभयानन्द तिवारी व सञ्चालन सह संयोजक विवेक कुमार गुप्त ने किया I इस दौरान नगर निकाय चुनाव मिडिया प्रभारी अर्जुन भारती, आईटी सेल सोसल मीडिया प्रमुख विजय विश्वकर्मा सन्नी, बृजेश शर्मा,मुकेश पटेल, संकेत निषाद, किशन वर्मा,अजय पाल, राजा विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा,सत्यम विश्वकर्मा, रोहित मद्धेशिया, गोलू सोनकर, अभिषेक त्रिपाठी,चंदन निषाद,किशन वर्मा, बड़े तिवारी, मुज्जफर हुसैन, सूरज कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा,अखिल कुमार,बलवंत कुमार ,सोनू सोनकर सहित सभी वार्ड सोसल मीडिया प्रभारी मौजूद रहें I

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

2 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

2 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

2 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

2 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

2 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

3 hours ago