xr:d:DAF80aBh07c:30,j:2157642968907570606,t:24021509
करीमनगर (राष्ट्र की परम्परा)। तेलंगाना में सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों को जाल में फंसाकर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी एक यूट्यूबर है, जबकि पति इंटीरियर डिजाइनर है। पुलिस के मुताबिक, दोनों लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और इसी वजह से उन्होंने सुनियोजित तरीके से हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का रैकेट खड़ा किया।
सोशल मीडिया फॉलोअर्स को ‘बंपर ऑफर’
जांच में सामने आया है कि महिला अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को सीधे फोन कर आकर्षक ऑफर देती थी। इसके बाद वह उनसे एकांत में मुलाकात करती थी। इसी दौरान पति गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड करता था। बाद में दंपति इन वीडियो के जरिए पीड़ितों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे।
करीमनगर में इस ठगी का खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान रह गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।
ये भी पढ़ें – पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामला: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बढ़ी सनसनी, यौन उत्पीड़न की आशंका ने बदली जांच की दिशा
सैकड़ों पीड़ित, पेशेवर लोग भी शिकार
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के शिकार लोगों की संख्या सैकड़ों में हो सकती है। पीड़ितों में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोग शामिल हैं।
डर के कारण अधिकांश लोग चुप रहे, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए जाएंगे।
करीबी रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा
दंपति ने अपने करीबी परिचित को भी निशाना बनाया। उससे बड़ी रकम वसूली गई। हाल ही में जब वह उनसे दूर हो गया, तो आरोपियों ने फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की। डर के मारे पीड़ित ने एक लाख रुपये दे दिए। परिजनों की सलाह पर जब पुलिस में शिकायत की गई, तो पूरा मामला उजागर हो गया।
65 लाख का फ्लैट और लग्जरी सामान
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस ठगी के पैसों से दंपति ने 65 लाख रुपये का फ्लैट, महंगी कारें, सोना और अन्य कीमती सामान खरीदा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – ‘Toxic’ टीज़र विवाद: यश संग रोमांटिक सीन पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…