भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन

उतरौला,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को उतरौला देहात मंडल के ग्राम जनुका में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जनुका व आसपास गांव के लगभग 400 लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ लिया।
डॉ पंकज गुप्ता, डॉ नसरुद्दीन, डॉ जितेंद्र मिश्रा, नेत्र चिकित्सक शैलेंद्र कुमार राव, फार्मासिस्ट अहमद खान, एलटी मुकेश मौर्या, फार्मासिस्ट सदाकांत तिवारी ने शिविर में आए हुए लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया। और निशुल्क दवा का वितरण किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक पार्टी न्याय सप्ताह मनाएगी। आंदोलन व राजनीतिक बयानबाजी के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता जन सेवा के माध्यम से जनता से अपना जुड़ाव बढाएंगे। न्याय सप्ताह के तहत अलग-अलग स्थानों पर जन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है जिसमें लोग जुड़कर सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट कर रहे हैं।
राकेश यादव, विनोद मौर्या, भगवानदास वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, श्याम सुंदर, आशा गीता देवी, गीता गुप्ता, अंजनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

10 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

10 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

11 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

11 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

11 hours ago