शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मदनापुर कांट रोड पर स्थित सूर्या मैरिज लॉन में एक “सामाजिक चेतना विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया । जिसका संचालन जितेंद्र पाल श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि रामचंद्र सिंह प्रधान सदस्य विधान परिषद लखनऊ उन्नाव ,तथा विशिष्ट अतिथि संजय विद्यार्थी पूर्व प्रत्याशी सपा विधानसभा गौरा जनपद गोंडा ,सत्येंद्र श्रीवास्तव सदस्य जिला पंचायत बरेली ,मंचासीन राम गिरीश ठाकुर प्रदेश सचिव राष्ट्रीय नाई महासभा ,अनिल ठाकुर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय नाई महासभा, ने अपने ओजस्वी विचारों द्वारा सभा को संबोधित किया। गोष्ठी के आयोजक ग्राम पंचायत मथाना के प्रधानपति अवनीश कुमार सविता ,जिला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ,सचिव रमेश कुमार श्रीवास्तव, महासचिव वेद प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मुकेश बाबू श्रीवास्तव एडवोकेट, उपाध्यक्ष विजेंद्र श्रीवास्तव, विकासखंड मदनापुर की समिति के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव ,सेवा निवृत इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव ,दुर्वेश श्रीवास्तव , बलवीर सहाय श्रीवास्तव सेवानिवृत अध्यापक, सोनपाल श्रीवास्तव आदि ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन की सफलता में राजेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, घुरई लाल श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव एवं मथाना निवासी समस्त स्वजातीय भाइयों एवं जनपद शाहजहांपुर के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों से पधारे हुए भाइयों एवं बहनों का सराहनीय सहयोग रहा ।
अंत में समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत मथाना की प्रधान पूनम श्रीवास्तव को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भीषण बारिश में पधारे हुए सभी स्वजातीय बंधुओं दुर्गा ,लक्ष्मी जैसी बहनों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। जिन्होंने भीषण बरसात में अपना अमूल्य समय देकर आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…