एसएसबी द्वारा किया गया सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम

एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करती है: कमान्डेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 42वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय नानपारा के सीमा चौकी रंजीत बोझा कार्यक्षेत्र अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रंजीत बोझा में कमांडेन्ट गंगा सिंह उदावत की अध्यक्षता में सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम का पूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कमांडेन्ट के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चे व मानव सेवा संस्थान के कार्मिको द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी भव्यता से प्रस्तुत किया,जिस से दर्शकों के मन को मोह लिया।
इसके उपरान्त सीमावर्ती क्षेत्र के ज़रूरतमंद ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं मुर्गी पालन को बढावा देने के उद्देश्य से देशी मुर्गी के चूजों का वितरण किया गया,जिसमें 40 स्थानीय ग्रामीण लाभान्वित हुए।
साथ ही निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों ने अपने पशुओं का इलाज कराकर निशुल्क दवाइयां प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर वैश्य के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि एसएसबी केवल हमें सीमा पर सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि हमारे ग्रामीणों को समय समय पर इस प्रकार की सामग्रियों का वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे समाज को जागरूक करने का कार्य भी करती रहती है,इसके लिए हम सभी एसएसबी का धन्यवाद करते है,और आशा करते है कि इस प्रकार के कार्यक्रम करती रहेंगे।
तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चो की हौसला-अफजाही करते हुए मुख्य अतिथि एवं कमांडेन्ट ने उन्हें पुरुस्कार प्रदान किए,कार्यक्रम के समापन पर कमान्डेंट ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना तथा लाभान्वित करना है।
इसके साथ ही लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, नशा मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण आदि के बारे में भी लोगों को जागरूक करना है,कमान्डेंट ने कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रम “मेरी माटी मेरा देश” के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कमान्डेंट ने कहा कि हमारी वाहिनी द्वारा जल्द ही कंप्यूटर्स प्रशिक्षण ,सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण एवं किसानों के लिए मशरूम उत्पादन का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा,जोकि सीमावर्ती क्षेत्र की जनता को मुख्य धारा में जोड़ने का एक प्रयास होगा।
जनता से अपील किया गया कि आप सभी बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें , कार्यक्रम के दौरान कुञ्ज बिहारी (प्रधानाध्यापक),उच्च प्राथमिक विद्यालय रंजीतबोझा, योगेन्द्र वर्मा ग्रामप्रधान, रंजीतबोझा, निरीक्षक देवांशीस खरे तथा एसएसबी के डाक्टर विकास सिंह, उप-कमान्डेंट (पशु चिकित्सक ) सहायक कमान्डेंट बाशुकी नंदन पाण्डेय, सहायक कमान्डेंट सौरव रंजन तथा निरी.भास्कर कुमार, निरी.सोनू प्रसाद, निरी.संजय कुमार,उप निरी. गारू राम ,सहा.उप निरी.अरुण कुमार तथा जवान एवं सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पतंग बनी काल: गोरखपुर में 14 साल के बच्चे के गले में आर-पार हुई सरिया

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: पतंग उड़ाते समय 14 वर्षीय हर्ष के गले-सिर के आर-पार हुई…

14 minutes ago

अमेरिका-ईरान युद्ध विराम 2026: क्या मध्य पूर्व में युद्ध की आहट तेज हो रही है?

हॉर्मुज़ संकट और अमेरिकी सैन्य तैनाती: वैश्विक शांति पर बड़ा खतरा तीन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर…

23 minutes ago

आरसेटी देवरिया में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर बैच का स्टेट डायरेक्टर ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवरिया में…

17 hours ago

चुनावी रंजिश में जान से मारने की धमकी, युवक ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनईचा गांव में चुनावी रंजिश…

17 hours ago

सड़क हादसे मे युवती की मौत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महरो गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की…

17 hours ago

कुम्हारों को मुफ्त विद्युत चाक मशीन 27 मई तक करें आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की…

17 hours ago