गांव की मिट्टी व अक्षत एकत्र कर सौंपा कलश

एक्स यात्रा कार्यक्रम में समूचा क्षेत्र देशभक्ति नारों से गूजयामान हो उठा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने पर मेरी माटी मेरा देश अभियान सम्पूर्ण देश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में लार क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में कलश एकत्रीकरण का आयोजन गुरुवार को किया गया।कलश एकत्रीकरण कार्यक्रम से पूर्व कलश यात्रा का शुभारंभ भारत माता की जयकारा लगाते हुए ग्राम पंचायत टकिया धरहरा से किया गया। कलश यात्रा ग्राम पंचायत सहियागढ़, नेमा, बावनपाली गोसाई, मथिल उपाध्याय, विरनी, अजना, धमौली, पिंडी, धनगड़ा, खरदहा निलकंठ, बभनौली पाण्डेय कोहरा से होते ब्लॉक परिसर लार पहुंचा। जहां विभिन्न ग्राम पंचायतों से आएं हुए कलश को एकत्र किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि का स्वागत आंगनबाड़ी कार्यकत्री व समूह सखी की महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भारतीय नागरिकों के बीच मातृभूमि के महत्त्व को साझा करने और देश के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।उन्होंने कहा कि अमृत कलश से जुटी मिट्टी का उपयोग दिल्ली में वीरों के समर्पण के सम्मान में बनाएं गए अमृत वाटिका में किया जायेगा। यह स्मारक वीर शहीदों के स्मरण के लिए समर्पित होगा जिन्होंने ने अपने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुशील शाही ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के संदर्भ में विधिवत प्रकाश डालते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र सिंह ने किया।
इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष आसनारायण सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सुनील शाही, सहायक पंचायत अधिकारी विंध्याचल सिंह, एडीओ समाज कल्याण मनोज कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुनील मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी हरेंद्र मौर्या,अल्पना सिंह, प्रीति सिंह,रामेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह यादव, सुमित कुमार मिश्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से पंकज कुमार, चंदन राम, अमिता बरनवाल, कृष्णा प्रजापति, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, समूह सखी की महिलाओं व पंचायत सहायकों, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की उपस्थिति प्रमुख रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago