गौ संरक्षण केन्द्र का महसी विधायक ने किया उदघाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील महसी के ब्लाक फखरपुर की ग्राम पंचायत गौहनिया में करोड़ की लागत से निर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र का मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर उदघाटन किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी राकेश कुमार मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महसी डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी फखरपुर सुभाष चन्द्र मौर्य, सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
वृहद गौ संरक्षण केन्द्र के निरीक्षण के पश्चात मुख्य अतिथि ने यहां पर संरक्षित गौवंशो की पूजा की तथा गुड़ फल, चना व हरा चारा खिलाकर गौसेवा की, संरक्षण केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने पर बताया गया कि यहां पर गौवंशों के रहने हेतु 04 पशु शेड, पानी की चन्नी 04 अदद, सबमर्सिबल बोरिंग तथा भूसा गोदाम का निर्माण किया गया।
वर्तमान समय में यहां पर 35 गौवंश संरक्षित हैं जिनके लिए लगभग 10 कुन्टल भूसा उपलब्ध है, विधायक ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप संरक्षित गोवंशों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

rkpnews@desk

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

54 minutes ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

1 hour ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

1 hour ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

18 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

18 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

18 hours ago