चौकी क्षेत्र के रास्ते अनाज सहित अन्य वस्तुओं की हो रही तस्करी

तस्कर सभी अनाज को पिकअप व बाइक के माध्यम से बभनी के रास्ते सीमावर्ती गांव सेवतरी पहुंचाते हैं

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती चौकी सेवतरी में मौजूद विभिन्न नाकों से जिम्मेदारों की मिलीभगत से गेहूं की तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। गल्ला व्यवसायी भारतीय सीमा से गेहूं और चावल की खरीदारी कर पिकअप व बाइकों के माध्यम से सीमावर्ती गांव सेवतरी में बने अवैध गोदामों में सभी अनाज को स्टोर करते हैं। तथा रात के अंधेरे में जिम्मेदारो से हरी झंडी मिलते ही सभी अनाज व गेहूं को नेपाली सीमा में कैरियर के माध्यम से तस्कर नेपाल भेज देते हैं। वही सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस का पहरा होने के बाद भी तस्कर प्रतिदिन तस्करी के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। जिससे एसएसबी और पुलिस सहित अन्य जिम्मेदार विभाग के कार्यप्रणाली पर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वही सूत्रों ने यह भी बताया कि स्थानीय पुलिस से तस्करों ने लाइन ले रखा है। और यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों तस्करी का अवैध कारोबार जमकर हो रहा है। इस सन्दर्भ में क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि सेवतरी क्षेत्र से खाद गल्ला सहित अन्य सामानों की तस्करी होने की लगातार सूचनाए मिल रही है,जल्द ही छापेमारी की कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

7 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

10 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago