सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के श्रीरैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का टैबलेट वितरित किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि आज के युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए। लक्ष्य निर्धारित होगा तो उसे पाना भी आसान होगा। जिस चीज को पाना चाहते हो उसके लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर खुद को साबित करना चाहिए कि हमने यह मुकाम पा लिया।
उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक दीनदयाल मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,धर्मेन्द्र कुशवाहा,बिट्टन गोंड़,राजेश शाह,अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…
US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…
WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…
प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…
1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…