मनियर में स्मार्ट मीटर का फॉल्ट! गलत बिलों से उपभोक्ता परेशान, विधायक से लगाई गुहार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

स्मार्ट मीटर की स्थापना को बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए किया गया था, लेकिन मनियर नगर पंचायत में यह उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। चांदूपाकड़ मोहल्ले में दर्जनों उपभोक्ताओं को पिछले कुछ महीनों से गड़बड़ और असामान्य बिल भेजे जा रहे हैं। कहीं 2 किलोवॉट के कनेक्शन पर 7 हजार रुपये का बिल आ रहा है, तो कहीं सोलर पैनल लगवाने के बावजूद हजारों रुपये का बकाया दिखाया जा रहा है।

बिलिंग सिस्टम में गड़बड़ी
स्थानीय निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि उनका मासिक बिल कभी 400-500 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक 7 हजार का बिल थमा दिया गया। इसी तरह मोहल्ले के कई उपभोक्ता बिजली विभाग के दफ्तर का चक्कर काटने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर का रीडिंग सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है।

सोलर पैनल का फायदा भी नहीं
चांदूपाकड़ के कई घरों में 5 किलोवॉट तक के सोलर पैनल लगाए गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं का दावा है कि उनका बिजली उपभोग नगण्य है। बावजूद इसके विभाग की ओर से मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं। “हमने अपनी बिजली खपत कम करने के लिए सोलर सिस्टम लगाया था, लेकिन विभाग के बिल देखकर लगता है जैसे हमने कोई फायदा नहीं उठाया,” एक उपभोक्ता ने कहा।

विधायक से उपभोक्ताओं की गुहार
गुरुवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह से मुलाकात की और गलत बिलों की शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही जांच कर बिलों की त्रुटियां नहीं सुधारी गईं, तो वे सामूहिक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विधायक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया।

विभागीय चुप्पी पर सवाल
बिजली विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते स्मार्ट मीटर का फायदा उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा। अब देखने वाली बात होगी कि विभाग उपभोक्ताओं की इस परेशानी को कब तक हल करता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

10 minutes ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

20 minutes ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

30 minutes ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

42 minutes ago

20 अक्टूबर का राशिफल: दशहरे पर किस राशि को मिलेगा तरक्की का संकेत? जानें शुभ रंग और उपाय

विजयादशमी 2026 राशिफल: दशहरे पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें धन, नौकरी, शिक्षा, प्रेम…

58 minutes ago

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

6 hours ago