फसल अवशेष प्रबन्धन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र के एग्रोनॉमी अनुभाग द्वारा खरीफ फसलों में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. शशि कान्त यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह ने कृषकों को अपने खेत फसल अवशेष प्रबन्धन किए जाने के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए अवगत करवाया कि फसल अवशेष को जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, मृदा में पोषक तत्वों की अत्यधिक क्षति के साथ-साथ मिट्टी की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
जिससे भूमि अपनी उर्वरा शक्ति पूर्ण रूप से खोने की तरफ अग्रसर हो जाती है, तथा मृदा में फसलों के अवशेष जलाये जाने से मृदा के तापमान में वृद्धि होती है।
जिसके कारण मृदा में रहने वाले लाभदायक सूक्ष्म जीव भी पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं, एवं मृदा में पोषक तत्व की मात्रा नष्ट हो जाती है, इतना ही नहीं फसलों को जलाए जाने से उसमें निकलने वाली गैसों के कारण सामान्य वायु की गुणवत्ता में कमी आती है, आंखों में जलन एवं त्वचा रोग तथा सूक्ष्म कणों के कारण हृदय एवं फेफड़ों की बीमारी भी होने की संभावना पूर्णता बनी रहती है।
कार्यक्रम का समापन के अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ शशिकांत यादव के द्वारा दलहनी फसलों के बीज शोधन एवं फसल प्रबंधन के विषय में विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए तकनीकी जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराई किया गयी। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण में प्रतिभा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के द्वारा सरसों एवं चने का बीज निशुल्क वितरित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

6 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

7 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

8 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

8 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

8 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

9 hours ago