स्मैक तस्कर को पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने किया गिरफ़्तार

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमा पर अवैध नशा तस्करी पर पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान में उप कमान्डेंट अनिल कुमार यादव ने बताया की 42वीं  वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी रुपैडीहा और अस्थानिए थाना रुपैडीहा पुलिस के साथ नियमित संयुक्त गश्त के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 651/3 से एक किलोमीटर भारत की तरफ एसबीआई बैंक रुपैडीहा के पास एक अंजान व्यक्ति की बाइक को संयुक्त गश्त दल के द्वारा शक के आधार पर रोका गया।

जहां पुछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम इकलाख अहमद उम्र 42 वर्ष पिता अब्दुल हमीद निवासी ब्लॉक नंबर 14 मकान नंबर 161 गुलाबर कॉलोनी कोतवाली दरगाह शरीफ जनपद बहराइच बताया जहां गश्ती दल के द्वारा गहन पूछताछ किया गया उस दौरान संभावित अभियुक्त ने कबूल करते हुए बताया कि मेरे पास 37 ग्राम स्मैक हैं जो भारत में किसी अंजान व्यक्ति से कम दाम में खरीद कर नेपाल में छोटी छोटी मात्रा में विक्री कर अधिक पैसे कमाने के लालच में ले कर जा रहा था तभी गश्ती दल द्वारा बरामद 37 ग्राम स्मैक व एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP 40 AU 7121 व अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय थाना को सुपुर्द किया गया।
गश्ती दल में शामिल एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सामान्य एल लोकेन्द्रसिंह सिंह, आरक्षी सामान्य अभिषेक कुमार, मनीष पांडेय, तथा मोहम्मद आफताब आलम एवं पुलिस बल के के उप निरीक्षक विजय कुमार मु आरक्षी अभिषेक धर द्विवेदी, आरक्षी धर्मनाथ साहनी मुख्य रूप से गश्ती दल में शामिल रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

11 minutes ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

21 minutes ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

39 minutes ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago