प्रधानाध्यपकों की मासिक बैठक में निपुण अभियान को प्राथमिकता

शिक्षकों के बकाया एरियर के शीघ्र भुगतान हेतु कार्रवाई का निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l दुदही बीआरसी परिसर में मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को बीईओ अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक संकुल, एआरपी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ दुदही को सर्वप्रथम निपुण ब्लाक बनाने का आह्वान करते हुए, तैयार कार्ययोजना का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साप्ताहिक कार्य योजना को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में दिए गए शिक्षण योजना के अनुसार, व्यवस्थित तरीके से विद्यालयों में लागू करने, निपुण लक्ष्य एप से कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों का भाषा और गणित विषय में आकलन करने, दीक्षा एप का प्रयोग करते हुए उस पर उपलब्ध वीडियो को बच्चों को भी दिखाने का निर्देश दिया। बिग बुक, सहज पुस्तक, पोस्टर्स का भी उपयोग करने को कहा। रसोईया की साफ सफाई व पंक्तिबद्ध भोजन परोसने को कहा। डीबीटी डैशबोर्ड आधारित समीक्षा, नान सीडेड खातों को दुरुस्त करने, कैंप लगाकर आधार बनवाने, कंपोजिट ग्रांट में 4 वर्षों की धनराशि का विवरण दीवाल पर लिखवाने की बात कही। ऑपरेशन कायाकल्प, शौचालय , मूत्रालय, वडेस्क बेंच की आपूर्ति, विवादित बाउंड्री वाल, ब्लॉक प्रमुख द्वारा 64 विद्यालयों में प्रस्तावित किचन सेड का निर्माण इत्यादि पर जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर, प्रधान व सेक्रेटरी के साथ का निर्देश दिया। शिक्षकों के बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान हेतु कार्रवाई की बात कही। बैठक में प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल जी, बांके बिहारी लाल, विद्या सिंह, एआरपी देवेंद्र कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर यादव, विनोद प्रसाद ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, अशोक यादव, राजेश कुमार तिवारी, राजेश प्रसाद बुद्ध, ओमप्रकाश सिंह, विमलेश प्रताप सिंह मोहम्मद जिब्रिल, प्रणव प्रकाश गिरी, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बोतल, डिब्बा या कंटेनर में पेट्रोल देने पर लगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पेट्रोल पंपों से बोतल, डिब्बा या अन्य कंटेनर में…

1 hour ago

पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, 24 घंटे में दो मौतों से गांव में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौराहा खास में…

1 hour ago

लोक अदालत में पारिवारिक विवादों के निस्तारण की अपील

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

2 hours ago

डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जनपद…

3 hours ago

डीडीयू: 6 अप्रैल से परास्नातक और 15 अप्रैल से स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आगामी सम सेमेस्टर परीक्षाओं के आयोजन…

3 hours ago

जनगणना-2027 के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027…

3 hours ago