पूर्व की घटना में छह अभियुक्त गिरफ्तार दो फरार

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर में पुराने विवाद को लेकर दवा व्यवसाई को बुरी तरह मार पीटकर बेहोश कर भागने वाले अभियुक्तों को, पुलिस ने मंगलवार को पकड़ कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया है।पुलिस ने पूछताछ में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमे छह गिरफ्तार दो फरार।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को देवकली विशुनपुर निवासी मनोज राय सुबह आठ बजे अपनी पोखरी पर मछली को दाना डालकर ट्यूबेल पर बैठे हुए थे।इसी बीच पांच की संख्या में आये मनबढो ने युवक का नाम पुछकर एकाएक डंडे से हमला कर दिया।जिसमें युवक का एक हाथ टूट गया और सर में गंभीर चोट आयी।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया था।पुलिस ने मामले के तह तक जाते हुए छह अभियुक्तों को पकड़ लिया जबकि दो फरार चल रहे हैं।पुलिस ने बताया कि डेढ़ महीने से मारने पीटने की रेकी चल रही थी।अभियुक्तों ने बताया की आदित्य कन्नौजिया कृष्णानन्द के कहने पर पैसे के लेंन देंन के विवाद को लेकर सबक सिखाने को लेकर बाहरी लोगों को बुलाकर पहचान करायी और मनोज को मारा पीटा गया।पकड़े गए कृष्णानंद,आशीष, आदित्य देवकली विशुनपुर, अमित यादव लुदुहि,उदय यादव निवासी बभनीभार थाना सरायलखंसी,शिवम कुमार निवासी ढेकवारा कोपागंज,को पुलिस ने रात में पकड़ लिया।जबकि आदित्य यादव हरपुर थाना सरायलखंसी,प्रियांशु यादव केवला पुर कोपागंज फरार हो गए पुलिस दबिश दे रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

19 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

19 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

19 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

20 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

20 hours ago