महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आईपीएल शुगर मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार की सुबह से पेराई कार्य बाधित होने की जानकारी होने पर विधायक ने की यूनिट प्रमुख से वार्ता।
इंडियन शुगर चीनी मिल के सिसवा इकाई की टरबाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार सुबह से मिल में पेराई कार्य बंद हो गया जिसके वजह से गन्ना किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी होने पर सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल रविवार को चीनी मिल पर पहुंचे और किसानों का हाल जाना।इसके बाद मिल प्रबंधन से वार्ता के बाद विधायक ने कहा कि मिल मे तकनीकी खराबी होने के कारण मिल बंद है मिल प्रबंधन ने कहा है कि मशीने मंगाई गई है वैकल्पिक व्यवस्था के साथ मंगलवार से पेराई शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि मिल कि क्षमता बढ़ाने के लिये भी बात चल रही है क्षमता बढाने के बाद किसानों की समस्याएं कम हो जायेंगी। इस दौरान जितेंद्र बहादुर सिंह,राकेश दुबे,रोशन मद्धेशिया,अरुण पटेल,विवेक सिंह,अनूप जायसवाल,जितेंद्र वर्मा, सिद्धार्थ पांडेय,जितेंद्र सिंह,जितेंद्र चौधरी, अंशुमान पांडेय सहित क्षेत्र के तमाम किसान उपस्थित रहें।
पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…