एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत एकल विद्यालयों की बहनों द्वारा शनिवार को बघौचघाट थाना परिसर में रक्षा बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बहनों ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही अन्य उपस्थित लोगो के कलाई में रेशम की डोरी बांधकर रक्षा करने का संकल्प लिया।
क्षेत्र अंतर्गत एकल विद्यालयों की बहनों ने थाना परिसर में रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया।जहां बहनों ने सुंदर थाली में राखी,धागा,मिठाई,तिलक लगाने के लिए सिदूर व भाई की आरती करने के लिए ज्योति रखकर उप निरीक्षक अंगद कुमार,रंजय कुमार,सुरेंद्र त्रिपाठी,सौरव सिंह,विकास विश्वकर्मा,हेड मुहर्रिर दयानंद उपाध्याय,कांस्टेबल मुंशी अजीत सिंह,अरविंद यादव,विनोद कुमार,भूपेंद्र कुमार शुक्ला,सुभाष यादव,अजय शर्मा,संजय सिंह,रुपेश यादव, मो साजिद,विवेक कुमार,दुर्गेश कुमार,अजीत चौधरी आदि पुलिस भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।इसके बदले में उन लोगो ने उपहार भेट कर सुरक्षा का वचन दिया।कार्यक्रम के अंत में हेड मुहर्रिर दयानंद उपाध्याय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

5 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

5 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

5 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

5 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

6 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

6 hours ago