खोया हुआ धन, खोया हुआ ज्ञान,
खोयी सेहत फिर लौट सकते हैं,
खोया समय लौट नहीं सकता है,
जिसका जीवन में महत्व होता है।
पाप करना तो निःसंदेह बुरा होता है,
उससे बुरा पुण्य का अहंकार होता है,
हाँ, पाप से घृणा करना बुरा होता है,
पर पापी को पाप से बचाना होता है।
जीवन में रिश्ते बना लेना तो उधार
माँगने व लेने जैसा सरल होता है,
परंतु दुनिया में रिश्ते निभाना उधार
वापस देने जैसा बड़ा कठिन होता है।
गलती स्वीकार करने का साहस और
सुधरने का हौसला जब आ जाता है,
तभी इंसान बहुत कुछ सीख लेता है,
औरों को सुधारना सबको आता है।
हमें हृदय में दीवार नहीं, खुला द्वार
ज़रूर बनाकर रखना चाहिये ताकि
अपनों का आना-जाना चलता रहे,
जीवन रूपी इंद्रधनुष खिलता रहे।
जीवन में हर राह पर सही दिशा
का ज्ञान बड़ा महत्वपूर्ण होता है,
जब दिशा सही मिल जाती है तब
प्रगति धार अपने आप बढ़ जाती है।
परिस्थितियों,अनुभव से मिला ज्ञान,
आदित्य आजीवन सही शिक्षा देता है,
हर व्यक्ति कुछ न कुछ शिक्षा देता है,
हर स्थिति से कुछ तो ज्ञान मिलता है।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…