भक्ति, शौर्य और उल्लास के रंग में रंगा सिकंदरपुर: धूमधाम से निकला प्रथम राम अखाड़े का जुलूस

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शनिवार की देर रात सिकंदरपुर नगर भक्ति, वीरता और परंपरा के संगम का गवाह बना, जब पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रथम राम अखाड़े का भव्य जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। महावीर स्थान से रात करीब 9:30 बजे शुरू हुए इस जुलूस में क्षेत्र के कोने-कोने से आए युवाओं, बुजुर्गों और श्रद्धालुओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

गणेश सोनी और दुर्गादास के नेतृत्व में निकला यह जुलूस नगर भ्रमण के दौरान सोनार गली, पुराना पोस्ट ऑफिस, जल्पा चौक, रशीदिया चौक, भिखपुरा, बढ्ढा, गुरुजी का मोड़ होते हुए कोलेसर के रास्ते डोमनपुरा स्थित चतुर्भुजनाथ मंदिर पहुँचा। वहाँ ठाकुर जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर जुलूस का पहला पड़ाव संपन्न हुआ।

जुलूस की भव्यता का मुख्य आकर्षण था अस्त्र-शस्त्र कला का अद्भुत प्रदर्शन। लाठी, डंडों, तलवारों और त्रिशूलों के साथ अखाड़ा सदस्यों ने परंपरागत शैली में जो करतब दिखाए, उससे दर्शकों की तालियाँ गूंज उठीं। नगरवासियों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। हर गली, हर मोड़ पर “जय श्रीराम” और “जय महावीर” के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा नगर एक भक्तिमय मेले में तब्दील हो गया।

चतुर्भुजनाथ मंदिर प्रांगण में कुछ देर रुकने के बाद, जुलूस पुनः वहीं से महावीर स्थान के लिए रवाना हुआ और रात के अंतिम प्रहर में वहां पहुँचकर सम्पन्न हुआ।

जुलूस की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, खेजुरी थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मालिक, चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी, और अन्य थानों से आए पुलिस बल तैनात रहे। उनकी सतर्क निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्वक और गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ।

यह जुलूस न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपरा और युवाओं की सहभागिता का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। नगरवासियों के मन में इस आयोजन की स्मृति लंबे समय तक जीवित रहेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

5 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

5 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

6 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

6 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

6 hours ago