सिग्नल विभाग ने विद्युत विभाग को 30रनो से पराजित किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल कीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही वाराणसी मंडल की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आठवाँ लीग मैच आज 05 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को सिगनल और विद्युत सामान्य के बीच खेला गया । विद्युत सामान्य की टीम ने टॉस जीतकर सिगनल को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया । सिगनल विभाग की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए । सिगनल की तरफ से संदीप ने शानदार बैटिंग करते हुए 38 बाल पर तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 60 रन, अनूप मिश्रा ने 25 बाल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन एवं रामशंकर ने 22 बाल पर दो चौके की मदद से 21 रन बनाए ।विद्युत की तरफ से भगवान, नीरज, करन और रोशन ने एक-एक विकेट लिया । 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई विद्युत सामान्य की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन बनाकर आउट हो गई । सिग्नल ने 30 रन से मैच जीत कर पूरे दो अंक प्राप्त कर लिया । विद्युत विभाग की तरफ से अनिल यादव ने 33 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन संजय साहू ने 24 बाल पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन एवं भगवान यादव ने 12 बाल पर एक चौके छक्के की मदद से 20 रन बनाए । सिगनल विभाग की तरफ से संदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए,धर्मेंद्र और सागर को दो-दो विकेट प्राप्त हुआ ।सिगनल विभाग के संदीप कुमार को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी सुदेश कुमार के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । कल का मैच विद्युत टीआरडी और यांत्रिक विभाग के बीच खेला जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

शादी में नेवता देने पहुंचे मेहमानों पर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के दर्जनभर घायल

मस्जिद में गाली देने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद, खाना खाने की तैयारी…

1 hour ago

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा, भाटपार रानी से डॉ. एएम अंसारी को मैदान में उतारेगी आजाद अधिकार सेना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने…

2 hours ago

न महंगी किताबें, न बड़े संसाधन… बहन की पुरानी पुस्तकें से पढ़कर निशि बनीं प्रदेश की टॉपर

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो…

5 hours ago

महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर संदिग्धों पर कसी निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने और महिला एवं बालिका…

7 hours ago

11 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन यासिर अराफात का निधन, अंगोला को मिली थी आजादी; जानिए देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं

11 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक…

8 hours ago

11 नवंबर 2026 का पंचांग एवं दैनिक राशिफल: भाई दूज पर बनेंगे खुशियों के संयोग, जानें 12 राशियों का हाल

11 नवंबर 2026: पंचांग की महत्वपूर्ण जान बुधवार, 11 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के…

8 hours ago