शुभ्रांशु दीक्षित भाजपा उत्तर मध्य मुंबई जिला के महामंत्री नियुक्त

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा) घाटकोपर पश्चिम के असल्फा गांव के जाने-माने समाजसेवक और लोकप्रिय युवा नेता शुभ्रांशु दीक्षित को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर मध्य मुंबई जिला का महामंत्री नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके बाद उत्तर भारतीय समाज और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
मृदुभाषी, मिलनसार और ईमानदार छवि वाले शुभ्रांशु दीक्षित की युवाओं में खास पकड़ है। वह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और चांदीवली विधानसभा समेत विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।
सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता उल्लेखनीय रही है। समय-समय पर वे मुफ़्त चिकित्सा शिविर, जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरण जैसी पहल करते रहे हैं। समाजसेवा के इन कार्यों और संगठनात्मक मजबूती के चलते ही पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
उनकी नियुक्ति के बाद से ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने इसे अपनी सशक्त भागीदारी का प्रतीक बताया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

15 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

24 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago