नायर अस्पताल और मुंबई एयरपोर्ट को बम धमकी, पुलिस अलर्ट पर

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शनिवार देर रात मुंबई में अफरा-तफरी का माहौल उस समय बन गया जब नायर अस्पताल और मुंबई एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। रात लगभग 11 बजे नायर अस्पताल के डीन की आधिकारिक आईडी पर धमकी भरा मेल पहुँचा।

मेल मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ देर तक मरीजों और परिजनों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुँचे और पूरे अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालाँकि जाँच में कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई।

इसी तरह मुंबई एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया और अलर्ट बढ़ा दिया। लेकिन वहाँ भी कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ।

पुलिस अब इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साइबर सेल को मामले की जाँच सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह धमकी कुछ ही दिनों बाद आई है जब अश्विनी कुमार नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई शहर को उड़ाने की धमकी दी थी। उस मेल में दावा किया गया था कि शहरभर में कई वाहनों में बम लगाए गए हैं।

धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को पाकिस्तान स्थित जिहादी संगठन का सदस्य बता रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि 14 आतंकवादी शहर में घुसपैठ कर चुके हैं।

फिलहाल पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क बने रहने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियाँ मामले की गंभीरता से जाँच कर रही हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

15 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

23 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago