परीक्षा में लापरवाही: अभ्यर्थी प्रश्नपत्र लेकर समय से पहले बाहर, दो निरीक्षक व छात्र पर मुकदमा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में शनिवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना क्षेत्र स्थित अशोक इंटरमीडिएट कॉलेज, डुमरी परीक्षा केंद्र में दूसरी पाली के दौरान एक अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र के साथ समय से पहले बाहर जाने दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी प्रवीण कुमार यादव ने परीक्षा समाप्त होने से लगभग आधा घंटा पहले तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। कक्ष निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और सुरेंद्र प्रसाद ने बिना जांच-पड़ताल के उसे बाहर जाने की अनुमति दे दी। इस दौरान वह प्रश्नपत्र भी साथ ले गया।

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल उच्चाधिकारियों और पुलिस को अवगत कराया। शिकायत पर पुलिस ने अभ्यर्थी समेत दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रदेश स्तरीय इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए। ऐसे में इस घटना ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने मामले की गहन जांच और भविष्य में कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

5 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

15 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

15 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago