श्री श्याम प्रभु का 19वां रंगीला फाल्गुनोत्सव मनाया गया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l श्री श्याम मित्र मंडल देवरिया के तत्वावधान में कसया रोड स्थित
श्री श्याम मंदिर में 19वां रंगीला फाल्गुन महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। पूरा मंदिर को फूल, गुब्बारों और बिजली की भव्य रौशनी से सजाया गया था।

इसी क्रम में न्यू कॉलोनी के बड़े पार्क स्थित संकट मोचन मंदिर के करीब 500 श्रद्धालु फूल, गरी गोला, मोर पंख व द्रव्य से सजाए गए निशान (भाव रूपी ध्वज) लेकर बैंड बाजा, नगाड़ा, डीजे के साथ नाचते गाते निशान यात्रा निकाली गईl जिसमें हज़ारों श्रद्धालु शामिल रहेl शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह शोभा यात्रा पूर्वाह्न करीब 11.00 बजे श्रीश्याम मंदिर, देवरिया पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीश्याम बाबा के चरणों में अपनी मत्था टेकी, तत्पश्चात मंदिर के प्रधान पुजारी रवीन्द्र पाठक ने भगवान का बहुत ही सुन्दर श्रृंगार किया तथा श्री श्याम प्रभु, गणेशजी, हनुमानजी एवं शिव परिवार का श्रृंगार किया।
बाबाश्याम के वस्त्रों में बाबा की छवि और विशेष गजरो का श्रृंगार, मन को मोह रहा था। छप्पन प्रकार के पकवानों के भोग के साथ मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया और शाम की आरती के बाद देवरिया के प्रसिद्ध भजन गायक अरुण पाण्डेय ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और मनमोहक भजनों का पाठ किया। लखनऊ से वर्तिका तिवारी, विश्वाव से सौरभ अग्रवाल ने पूरी रात भजनों का अमृत रसपान कराया और भक्तों को नचाया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रामगोपाल शर्मा, सुधीर गोयल, कृष्ण मुरारी शर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल, अनूप कनोडिया, सज्जन केजरीवाल, वेद कनाडिया, राकेश गादिया अमर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, मनोज गोयल, मनोज केजरीवाल, मनोज गुप्ता, विष्णु शर्मा, गुंजन सिंह, साहिल बजाज कार्यक्रम में संजय सिंह, रौनक कनोडिया, विवेक कमानी, अजय गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, सत्यभामा शर्मा, कमला अग्रवाल, नुपुर अग्रवाल, वंदना कमानी रीना अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, रंजना केजरीवाल, सौरभ अग्रवाल, विजय केजरीवाल आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

18 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

18 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago