दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में किया गया दंगा नियंत्रण ड्रिल

शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालो पर तत्काल करें कार्रवाई एसएसपी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की देखरेख में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण यंत्रों से किया गया दंगा नियन्त्र ड्रिल जिससे त्यौहार के दौरान दंगाइयों से निपटने के लिए कारगर साबित हो सके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी त्यौहारों को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने के लिए
सभी थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग का सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक थानों व सर्किल व थानों पर किया जा रहा। जिसमें गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व डीजे संचालको के साथ गोष्ठी कर सभी गणमान्य व्यक्तियों से अपील की जा रही की सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें पुलिस द्वारा कड़ी निगरीनी की जा रही है । डीजे संचालक डीजे पर ऐसी किसी भी प्रकार के गानो को न चलाएं जो सामाजिक/धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाएं। सभी से निपटने के लिए पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की देख रेख में पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण ड्रिल किया जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर भेजा जा सके जनपद की सभी पुलिस जवान अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने अपने थाना क्षेत्रों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी अपनी ड्यूटी को करें जिससे उनके थाना क्षेत्रों में शांति सौहार्द बनी रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

स्वास्थ्य शिविर व निशुल्क बस सेवा के जरिए समाज सेवा में जुटे हैं संजय तिवारी

बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के है दावेदार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले के…

41 minutes ago

योगी सरकार का कानपुर पर बड़ा दांव! ₹411 करोड़ से विकास को रफ्तार, युवाओं के लिए भी खास तैयारी

फोटो एकस ‌कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार,…

2 hours ago

राहुल गांधी सुरक्षित, काफिले की गाड़ियों में टक्कर से हड़कंप! अमित शाह मानहानि केस में आज अहम फैसला

लखनऊ/सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…

5 hours ago

नमो घाट पर राफेल, सुखोई और तेजस का जलवा, 100 से ज्यादा विमानों के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान; क्या है बड़ा संदेश?

काशी के एयर शो से चीन-पाकिस्तान को क्या संदेश? वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा…

6 hours ago

ब्राजील की सियासत में लूला बनाम बोल्सोनारो! पहले दौर के बाद कैसे बदलता है चुनावी खेल?

ब्राजील में लूला की ऐतिहासिक वापसी! पहले राउंड में पिछड़े, दूसरे में पलटी बाजी; ट्रंप…

6 hours ago