सीडीओ ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पशुपालन विभाग, देवरिया की विभागीय समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, देवरिया में आहूत की गयीं।
बैठक में मिशन 75 लाख ए०आई० कार्यक्रम का लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति, सेक्सड सीमेन लक्ष्य की प्रगति, पशुधन बीमा किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन घटक) की प्रगति / पूर्ति नेशनल लाईव स्टाक मिशन, राष्ट्रीय कुक्कुट विकास योजनान्तर्गत ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म के लाभार्थियों के यू०पी० इन्वेस्टर पोर्टल पर पंजीकरण बर्ड फ्लू के निगरानी, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का अच्छादन हेतु नवीन सहभागिता के आवेदन पत्र का प्रेषण मुख्यमंत्री पोषण मिशन योजनान्तर्गत महिला बाल विकास द्वारा चिन्हित कुपोषित परिवारों को ब्यायी हुयी दूधारू गायों का वितरण, गोवंश के भरण-पोषण की गैप प्रतिपूर्ति हेतु धनराशि व्यय एवं अवशेष की स्थिति एवं मांग-पत्र का प्रत्येक माह प्रेषण, हरा चारा उत्पादन हेतु भूमि का चिन्हांकन, भूमि का निर्माण एवं चारा बुवाई तथा भरण पोषण में संतुलित आहार के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के पशु आश्रय स्थलों का नियमित रूप से भ्रमण करते हुए संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि सुनिश्चित करें तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में गोचर की जमीनों का चिन्हांकन राजस्व विभाग के सहयोग से कराना सुनिश्चित करें तथा उक्त चिन्हांकित भूमि पर हरे चारे की बुवाई हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को अवगत करायें। निवेश सारथी पोर्टल पर अबतक 103 लाभार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है इस सम्बन्ध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रोजेक्ट रिर्पोट बनवाने तथा योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए पंजीकरण बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। कृत्रिम गर्भाधान. पशुधन बीमा तथा किसान क्रेडिट कार्ड में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 03 पशु चिकित्साधिकारियों की प्रशंसा की गयी तथा 05 न्यून पूर्ति करने वाले पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। गोवंश के भरण पोषण हेतु निष्क्रिय गो आश्रय स्थलों को पूर्व में आवंटित धनराशि में से अवशेष धनराशि वापस करने तथा वर्तमान में क्रियाशील अस्थाई गोंवश आश्रय स्थलों को आवंटि धनराशि वापस करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे मार्च 2023 से गोवंश भरण-पोषण तथा सहभागिता के लाभार्थियों को जनपद स्तर से भुगतान किया जा सकें तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को सहभागिता योजनान्तर्गत 04-04 लाभार्थियों का चयन करते हुए 04 मार्च तक फार्म उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

4 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

6 hours ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

6 hours ago