श्रीराम कथा का शुभारंभ वेद ध्वनि हनुमान चालीसा के साथ हुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अनंत पीठ आश्रम , योगीराज अनंत महाप्रभु जयंती महोत्सव का तीन दिवसीय श्री राम कथा, भागवत कथा के दुसरे दिन सर्वप्रथम आश्रम के पीठाधीश्वर आजनेय दास महाराज द्वारा अनंत महाप्रभु के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन तथा संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य द्वारा वेद ध्वनि हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुरू हुआ। भगवान की कथा की कड़ी को आगे बढाते हुए बरेली से पधारे हुए श्रीराम कथा व्यास उमेश महाराज द्वारा कथा का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में श्याम नारायण शाही अंगद प्रसाद द्विवेदी, मोहन शुक्ला अनिल शास्त्री सासाराम बिहार, हरि ओम शरण मऊ, विद्याभूषण महाराज छपरा बिहार , बाला नंद उपाध्याय बलिया, मनमोहन शरण महाराज अयोध्या, उमाशंकर त्रिपाठी गाज़ीपुर ,राजेंद्र वृंदावन रामशरन दास मऊ ,विजयलक्ष्मी शुक्ला बड़हलगंज, उमाकांत ओझा बस्ती , द्वारा मंगलवार को कथा वाचक के रूप में श्रोताओं को श्रीराम कथा से भगवान की सरस और मंगलमय कथा का रसपान कराया ,, गाजीपुर से पधारे हुए उमाशंकर त्रिपाठी ने भागवत चर्चा करते हुए कहा कि सीता माता ने दोनों फूलों को पवित्र किया इसलिए परिवार में कन्या का होना अति आवश्यक है, गृहस्थ के परिवार में अगर कन्या नहीं है और गृहस्थ कन्यादान नहीं करता है तो जीवन में फल की प्राप्ति नहीं होती। इसलिए कन्या का होना आवश्यक है। उन्होंने समाज पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज कन्याओं की भ्रूण हत्या कराई जा रही है जो महा पाप है ऐसा करने वाले इस पाप से वंचित नहीं हो सकती कन्या लक्ष्मी है सरस्वती है दुर्गा है और पूजनीय है।
कथा अवसर पर श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक, अशोक शुक्ला, डॉक्टर किरण पाठक ,सावित्री राय, बलभद्र तिवारी ,वीरेंद्र तिवारी, डॉ महथ प्रसाद कुशवाहा, पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज बरहज ,शिक्षक परशुराम पांडे ,सविता पांडे, पुष्पा पांडे ,पीयूष मिश्रा ,राकेश तिवारी, देव सिंह, रविंद्र यादव ,कमलेश मिश्रा ,अनुपमा सिंह, सिंधु यादव, अनन्या पांडे, ए शशि कला ,सरोजिनी बालिका विद्यालय की संगीता गुप्ता ,ब्यूटी पांडे, सीमा आर्य, आकांक्षा सिंह, सुमन कुमारी ,सरस त्रिपाठी, एवं उर्मिला मिश्रा, शकुंतला मिश्रा, वंदना यादव, आकांक्षा मिश्रा, रेखा मिश्रा, अनमोल मिश्र ,माखन, मानस, अनुपम सहित काफी , श्रद्धालु जन उपस्थित रहे कथा मंच का संचालन पंडित विनय मिश्र ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुरक्षा के बिना विकास, जनता की जान जोखिम में

खुला नाला बना हादसों का कारण: हनुमान मंदिर चौराहे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासन…

2 minutes ago

कुशीनगर: रिटायर्ड सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आबिद हुसैन खां का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र अंतर्गत सिधावें गांव निवासी सेवानिवृत्त सहायक बेसिक…

15 minutes ago

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

9 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

11 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

11 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

11 hours ago