वर्षा व जलस्तर में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागों को सर्तक रहने के दिये निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान में हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायज़ा लेते रहें। स्थापित की गयी बाढ़ चौकियों पर स्वच्छ पेयजल, सोलर लाईट एवं बैठने इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। तटबन्ध क्षेत्र से सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बेलहा-बेहरौली एवं रेवली आदमपुर तटबन्धों की निगरानी पूरी सतर्कता के साथ करते रहें और सुदृढ़ीकरण के कार्य में लगे हुए ठेकेदारों तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर की सूची हर समय अपने पास रखें। डीएम द्वारा समस्त एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि कटान व जल भराव के कारण होने वाले आवासों एवं फसलों इत्यादि की क्षति का आंकलन समय से प्रेषित किया जाय ताकि मु्ख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रभावित लोगों को तत्काल अनुदान का वितरण कराया जा सके। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए पशुओं के चारे-पानी एवं उपचार के माकूल बन्दोबस्त रखें जाए।
डीएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि संभावित बाढ़ के समय उपयोग में आने वाली दवाओं इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाय, बाढ़ व जलभराव की स्थिति में आमजनमानस द्वारा अपनायी जाने वाली सावधानियों इत्यादि के बारे में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि लोगों को इस बात की जानकारी रहे कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है। यदि कहीं पर संक्रामक रोग फैलने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल स्वास्थ्य टीम को भेजकर उपचार इत्यादि की कार्यवाही की जाय। डीपीआरओ को निर्देश दिये गये है कि बाढ़ जैसे स्थिति व जलभराव वाले क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई, फागिंग, एन्टीलार्वा का छिड़काव कराया जाय ताकि संक्रामक रोग न फैलने को पाये। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य करा दिया जाय ताकि राहत कार्यों के संचालन में कोई बाधा न आये। डीएम ने बताया कि सम्बन्धित तहसीलों द्वारा कटान व जलभराव से प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

2 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

3 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago