धूम-धाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।हिंदू धर्म का पवित्र त्यौहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई गई। इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे ठूठीबारी उपनगर में स्थापित मंदिरों और कोतवाली परिसर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा। आकषर्क मनमोहक झांकियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की पूजा गई। उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल राष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री देवेंद्र राज कंडेल रहें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठूठीबारी उपनगर में स्थापित राधा कृष्ण मंदिर, ठाकुर मंदिर, शिव मंदिर और विशेष तौर पर कोतवाली परिसर को गुब्बारे व रंग-बिरंगी बिजली के झालरों और अन्य सजावटी सामानों से सजावट की गई थी। जिससे पुलिस कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर उत्सव को खास बना दिया। नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा था। थाने की सजावट और मंदिर की भव्यता ने उपस्थित लोगों का ध्यान खींचा। रात 12 बजे जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ मंदिर और थाना परिसर में नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी” भजनों से गूंज उठा। बच्चों व उत्साहित लोगों ने माखन भरी मटकी फोड़कर भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। कस्बे के बच्चों और महिलाओं ने भी मंदिरों और थाने में आकर पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन का आनंद लिया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने विधि विधान से पूजा अर्चना भी किया।
इस दौरान साधन कस्टम अधीक्षक केएन सिंह, सहकारी समिति के अध्यक्ष जय शंकर सिंह, अजय शंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अतुल रौनियार, ग्राम प्रधान अजय कुमार, संनवर अली, विरेंद्र गुप्ता, चौकी प्रभारी महेंद्र यादव, मनोहर यादव, अंशुम यादव, निलेश पाण्डेय सहित तमाम लोग शामिल रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

3 minutes ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

12 minutes ago

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की बड़ी सफलता: एससी-एसटी एक्ट मामले में 4 दोषियों को 2 वर्ष की सजा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…

21 minutes ago

डीएम ने वीसी के जरिए परखी अधिकारियों की हाजिरी, जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्ती

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…

28 minutes ago

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक…

34 minutes ago

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

2 hours ago