भीषण गर्मी में शिवराजपुर ग्रामीणों ने सरकारी हैंड पंप कराया मरम्मत: प्रधान करेंगे भुगतान

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

भटपरानी तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम शिवराजपुर में माता काली स्थान पर लगे खराब पड़े इंडिया मार्का सरकारी टू हैंड पंप के मरम्मत के लिए भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मैकेनिक को बुलाकर स्वतः हैंडपंप को खुलवाकर रिपेयर एवं मरम्मत करा दिया गया है। वहीं जब इस कार्य की सूचना ग्रामीणों ने अपने ग्राम प्रधान को दी तो ग्राम प्रधान द्वारा बकरीद के त्यौहार में व्यस्त होने का हवाला दे कर हैण्ड पम्प के मरम्मत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पाना असम्भव बताया।जबकि इस बीच ग्रामीणों एवं गांव के बुद्धिजीवी वरिष्ठ नागरिक जन के सहयोग से गांव के लोगों द्वारा बुलाए मैकेनिक के जरिए हैंड पंप को ठीक करा लिया गया। वहीं जब इस बात की जानकारी ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों से पत्रकार को मिली तब ग्राम प्रधान को दूरभाष पर राष्ट्र की परम्परा अखबार के पत्रकार द्वारा जानकारी दी गई तब जा कर ग्राम प्रधान द्वारा मरमत कार्य कर रहे मैकेनिक का फोटो ग्रामीणों सहित भेजने पर स्वयं के द्वारा रिपेयर एवं मरम्मत में आए खर्च रुपए का भुगतान/वहन करने की बात बताई गई है। जो ग्राम प्रधान को उपलब्ध भी करा दिया गया है। जबकि वहीं इस पुनीत कार्य में गांव के बीडीसी मनोज यादव, विंध्याचल यादव, सृंघासन यादव, हीरालाल कुशवाहा, अनिरुद्ध गोंड आदि का सहयोग रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

39 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago