Categories: Uncategorized

शिव का नाम और ध्यान स्वयं में मंगलकारी ,मिल सकती है मुक्ति

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

चक भड़ीकरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार की रात्रि कार्यक्रम के दूसरे दिन व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए पं० आदिशक्ति महाराज ने कहा कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त होता है, वही सच्चा भाग्यशाली होता है। उन्होंने कहा कि भगवान के विषय में जानने की जिज्ञासा ही व्यक्ति को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने यह भी बताया कि कलयुग में भक्ति ही एकमात्र साधन है, जो मनुष्य को पापों से मुक्ति दिला सकता है। महाराज जी ने शिवपुराण की महिमा बताते हुए कहा, जब तक शिवपुराण जीवन में नहीं आता, तब तक कलयुग के पाप पीछा नहीं छोड़ते। शिव का नाम और ध्यान स्वयं में मंगलकारी है।उन्होंने महादेव को दैत्य और देव दोनों पर समान कृपा बरसाने वाला परम कृपालु बताया। प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिनमें महिलाओं की संख्या भी उल्लेखनीय रही। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में पूरा पंडाल आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

57 minutes ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

1 hour ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

2 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

2 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

2 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 hours ago