सर्जरी के बाद सही से स्तनपान करने लगा शिवम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)15 सितम्बर..
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम ने छः माह के शिवम के चेहरे का स्वरुप बदलकर उसके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। शिवम को जन्म के समय से ही कटे होंठ की बीमारी थी, जिसके कारण स्तनपान में उसे काफी परेशनो होती थी। उसकी इस स्थिति से माता-पिता परेशान थे, लेकिन आरबीएसके टीम की मदद से हुई सर्जरी के बाद अब उसे स्तनपान में कोई परेशानी नहीं होती है। स्तनपान के कारण शिवम को सही पोषण मिलने लगा है।

👉आरबीएसके टीम की मदद से कटे होंठ की हुई सफल सर्जरी
भागलपुर ब्लॉक के तेलिया अफगान गांव निवासी नीलम देवी (28) के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके तीन वर्ष के बेटे का नाम आदर्श और छः माह की बेटी शिवानी व शिवम जुड़वाँ हैं। नीलम बताती हैं कि 2 मार्च 2022 को प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता रीना देवी ने उन्हें सीएचसी बरहज पहुँचाया। वहां नीलम को जुड़वाँ बच्चे एक बेटा और एक बेटी हुई । उन्होंने बताया कि बेटी शिवानी तो स्वस्थ पैदा हुईं, लेकिन पर शिवम के मुँह के ऊपर का होंठ कटा था जिसे देख वह और परिजन काफी परेशान हो गए। कटे होठ के कारण शिवम ठीक तरह से स्तनपान भी नहीं कर पा रहा था। उसके पिता अनिल चौहान बेरोजगार हैं और किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता-पिता जब भी शिवम की तरफ देखते तो काफी निराश हो जाते थे। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने माता पिता दोनों को समझाया और बताया कि बच्चे के कटे होठ की सर्जरी हो जाती है। चिकित्सकों ने इस बच्चे की सूचना आरबीएसके टीम को दी। दिया। मौके पर पहुंचे आरबीएसके टीम की चिकित्सक डॉ ममता , फार्मासिस्ट मनीष कुमार और एएनएम रंजू कुमारी ने बच्चे की स्क्रीनिंग किया और यह भी बताया इसका इलाज निःशुल्क हो सकता है। डॉ. ममता चौहान बताती हैं कि अभिभावकों को डर था कि होठ की सर्जरी में काफी पैसे लग जाएंगे लेकिन जब उन्हें विश्वास दिलाया कि पैसे नहीं लगेंगे निःशुल्क इलाज के बाद शिवम भी सामान्य बच्चों जैसी दिखने लगेगा तो वह इलाज के लिए गोरखपुर जाने को तैयार हो गये। शिवम, उसकी मां नीलम और पिता अनिल को 16 अगस्त 2022 को आरबीएसके टीम की मदद से गोरखपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शिवम की सभी जाँच पूरी कर 18 अगस्त को उसके होंठों की सफल सर्जरी किया। अब शिवम सामान्य बच्चों की तरह दिखने लगा है और सही तरीके से स्तनपान भी कर लेता है। माँ के दूध में उसे पोषक आहार भी मिल रहा हैं।

👉45 बच्चों की हुई सर्जरी

आरबीएसके योजना के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जनवरी 2020 से लेकर अबतक 49 बच्चे कटे होंठ और कटे तालु के मिले हैं। अब तक 45 बच्चों के कटे होंठ और कटे तालु की सर्जरी हो चुकी है आरबीएसके योजना के तहत न्यूरल ट्यूब की खराबी, कटा होठ एवं तालू-सि़र्फ फटा तालू, अंदर की ओर मुड़ी हुई पैर की अंगुलियां, असामान्य आकार का कुल्हा, जन्मजात मोतियाबिद, जन्मजात बहरापन और जन्मजात हृदयरोग जैसे 44 बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराया जाता है।

संवादाता देवरिया..

parveen journalist

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

2 hours ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

2 hours ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

2 hours ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

6 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

10 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

11 hours ago