दिल्ली कैपिटल्स के नेट फास्ट बॉलर बना शिवम, जिले में खुशी की लहर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिले के खलीलाबाद ब्लॉक के कूईकोल गांव के युवा क्रिकेटर शिवम यादव ने अपनी प्रतिभा से एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आगामी वर्ष 2026 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उनका चयन दिल्ली कैपिटल्स के नेट फास्ट बॉलर के रूप में हुआ है। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में उत्साह फैल गया। जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव उनके घर पहुंचे और माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
गांव के रामललित यादव के पुत्र शिवम, मात्र 23 वर्ष की उम्र में अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। 2017 में गांव के मैदान से क्रिकेट की शुरुआत की और आगे बढ़ने की चाह में संत कबीर नगर स्टेडियम में अभ्यास करना शुरू किया। बेहतर प्रशिक्षण के लिए चार साल पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स अकादमी में दाखिला लिया, जहां कोच राजेश नागर से उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिली। साल 2025 में भी वे टीम के साथ नेट फास्ट बॉलर के तौर पर जुड़े थे, हालांकि तब उन्हें सैलरी नहीं मिलती थी।
जनवरी 2025 में मुंबई में हुए पहले ट्रायल के बाद उन्हें आगामी आईपीएल सीज़न के लिए प्राथमिकता दी गई। उनकी गेंदबाजी की गति 145 से 147 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँचती है, जिसने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया। शिवम का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि इस बार उन्हें टीम में खेलने का मौका भी मिलेगा और इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद को दिया है।
खेल के प्रति समर्पण सिर्फ शिवम तक सीमित नहीं है। उनकी बहन विद्या यादव, जो कक्षा 12 में पढ़ती हैं, भी जिला और मंडल स्तर पर क्रिकेट खेल चुकी हैं और यूपी अंडर-19 महिला कैंप में हिस्सा ले चुकी हैं।
शिवम के चयन की खबर फैलते ही क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और पूर्व क्रिकेटर उनके घर पहुंचे और बधाई दी और शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से जिले के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

3 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago