थाना समाधान दिवस में पुलिस की बड़ी पहल

38 फरियाद, 6 का मौके पर निस्तारण, जमीन विवादों के त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को जनपद के सभी थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में कानून व्यवस्था और जनसुनवाई की पारदर्शिता एक बार फिर केंद्र में रही।जिलेभर में कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता व तत्परता का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज स्वयं थाना बरगदवा पहुंचे और फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े सभी विवादों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर सत्यापन करे ताकि फरियादी को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी जमीन सम्बन्धित प्रार्थना पत्र को चाहे वह थाना स्तर, आईजीआरएस, या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त हुआ हो, उसे अनिवार्य रूप से थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज किया जाए। समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाकर राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर निस्तारण कराया जाए।
प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण हो, ताकि किसी भी पक्ष को प्रशासनिक भ्रम या भटकाव न झेलना पड़े।
जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने- अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहे, जबकि थाना प्रभारियों ने अपने स्तर पर सुनवाई की प्रक्रिया संचालित की।
थाना समाधान दिवस का यह संयुक्त प्रयास न केवल शासन की मंशा को मजबूत करता है, बल्कि जमीन विवाद जैसे जटिल मामलों में त्वरित न्याय की एक प्रभावी मिसाल भी प्रस्तुत करता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संजा – मिट्टी की खुशबू का पर्व

हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…

6 minutes ago

आजमगढ़ में पत्नी-पंडितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…

13 minutes ago

ड्यूटी से अचानक गायब हुए डॉक्टर, शौचालय में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

एम्स जोधपुर में पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, शौचालय में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या…

14 minutes ago

आज अमेरिका पहुंचेंगे शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…

19 minutes ago

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

2 hours ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

9 hours ago