सावन के दुसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा में शिव भगतों का उमड़ा जन सैलाब

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के अंतर्गत सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिव भगतों का दिखा जनसैलाब। भारत के कई राज्यों से शिवभक्त इस श्रावण मास में लोधेश्वर महादेव को जल अभिषेक करने के लिए मन्दिर में एकत्रित हो रहे हैं | जिला अधिकारी अवनीश कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह बाराबंकी के निर्देशन में मेला प्रशासन के द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद किए गए हैं| उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह , पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान द्वारा मेले में व्यवस्था की कमान संभाली गयी हैं। साफ सफाई के लिए ब्लाक रामनगर, ब्लॉक सूरतगंज नगर, पंचायत रामनगर के सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं|वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर जोन और सेक्टर में पुलिस अधिकारियों के साथ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटो को भी तैनात किया गया है| श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर जाल लगाया गया है, मंदिर परिसर और मेला परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। मुख्य चौराहे और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर कैमरे के माध्यम से लाइव लोकेशन ली जा रही है| मंदिर प्रवेश व निकासी द्वार पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, मेले में लगी भारी संख्या में दुकानो और श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरा मेला क्षेत्र ही शिवमय हो गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

1 hour ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

2 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

2 hours ago