बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के साथ जिले के सभी नगर पंचायत अध्यक्षों की मुलाकात के दौरान विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए, नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने नगर के विकास कार्यों की सूची देकर उनसे इन्हें पूरा किए जाने की सौगात मांगी।
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से चेयरमैन प्रीति उमर के साथ मुलाकात के दौरान, उमर ने बड़हलगंज में सरयू की धारा मोड़ कर पुनः घाटों पर जलधारा का प्रवाह बनाने, बड़हलगंज – दोहरीघाट पुल पर दोनो तरफ जाली लगवाने, जर्जर तार व पोल के स्थान पर अंडर ग्राउंड विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था और ट्रांसफर की व्यवस्था कराने और मुक्तिपथ पर इलेक्ट्रिक शवदाह की व्यवस्था के लिए निवेदन किया। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सकारात्मक प्रतिउत्तर देते हुए जल्द ही उन्हें पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…