कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की महा अभियान-2023 के अन्तर्गत आगामी 22 जुलाई, 2023 को जनपद में होने वाले पौधरोपण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में आगामी 22 जुलाई को होने वाले पौधरोपण के सम्बन्ध में समस्त तैयारियों यथा- विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन, गडढा खुदान, सम्बन्धित विभाग द्वारा नर्सरी से पौध प्राप्त करने की स्थिति, जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण के स्थलों का चिन्हांकन, वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत नन्दन वन, ग्राम वन, आयुष वन,आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने बैठक दौरान समस्त उप जिलाधिकारी/ समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित अन्य विभागों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण की एक-एक कर स्थिति की जानकारी ली गई तथा लक्ष्य से पौधरोपण कराए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामों अंतर्गत पौधरोपण हेतु सभी बीडीओ को ग्राम प्रधान गणों के साथ बैठक कर समस्त कार्यवाहियां पूर्ण कर लिए जाने का भी निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जन सहभागिता हेतु आमजन को जागरूक किये जायें। पौधरोपण महा अभियान के दिन 22 जुलाई को डाटा एकत्र किए जाने की भी चर्चा की गई तथा इस हेतु कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम स्थापित किये जाने हेतु डीएफओ को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधों की प्राप्ति पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि जनपद के कुल लक्ष्य 3800660 लाख के सापेक्ष 3209289 लाख पौधे 22 जुलाई को, एवं 591371 पौधे 15 अगस्त 2023 को विभिन्न विभागों के माध्यम से रोपित किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने सभी विभागों को आगमाी वृक्षारोपण कार्यक्रम को गम्भीरता से लेने तथा सभी तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण किये जाने के सख्त निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र,उप जिलाधिकारी कसया, पडरौना, तमकुहीराज सहित समस्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण व खण्ड विकास अधिकारी सहित ईओ आदि उपस्थित रहे।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…