नगर में शिव पंचायत महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य एवं अलौकिक कलश जल शोभा यात्रा के साथ

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

रेवती नगर में शिव पंचायत महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य एवं अलौकिक कलश जल शोभा यात्रा के साथ हुआ, जिसमें नगरवासियों ने पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ भाग लिया। यह विशाल शोभायात्रा कन्हाई बाबा स्मारक संस्थान से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों एवं मंदिरों से होते हुए बस स्टैण्ड पहुंची, जहां से श्रद्धालु विभिन्न वाहनों के माध्यम से गंगा तट के लिए रवाना हुए।

यात्रा मार्ग पर बड़ा गढ़ शिव मंदिर, बिचला गढ़ संकटमोचन मंदिर, मुख्य बाजार सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर व जल छिड़क कर यात्रा का स्वागत किया। मंत्रोच्चार, ढोल, शंख और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। पारंपरिक परिधान में महिलाएं सिर पर कलश लेकर कतारों में चल रही थीं, जबकि पुरुष श्रद्धालुओं के जयकारों से आकाश गूंज रहा था।

इस भव्य शोभायात्रा में यज्ञाचार्य के साथ शहर के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडे, डॉ. शशिकांत तिवारी, मंडलू सिंह, मुकेश पांडे, सदस्य भोला ओझा, राजेश गुप्ता, संतोष तिवारी, राजेश तिवारी, जीतेंद्र पांडे ‘सुधु बाबा’, हरि तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पूरे शहर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा, जहां आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन कई दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रवचन, भंडारा, रुद्राभिषेक एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

रेवती के लोगों के लिए यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बना, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी लेकर आया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

2 hours ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

2 hours ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

2 hours ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

2 hours ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

3 hours ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

3 hours ago