शिक्षा मित्रों ने धरने को सफल बनाने हेतु किया बैठक

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।सोमवार को बीआरसी सभागार में शिक्षामित्रों ने बैठक कर आगामी नौ अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक हामिद अली चौधरी ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन निरस्त होने के बाद से शिक्षामित्र का मानदेय 10 हजार रुपए प्रति माह ही है। इसमें 6 वर्षों के बाद भी कोई वृद्धि नहीं की गई, जबकि शिक्षामित्र को शिक्षक के अनुपात में दिखाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा मंत्री कई बार विधानसभा में इसकी जानकारी भी दे चुके हैं लेकिन शिक्षकों के समान वेतन न देकर अल्प मानदेय पर ही काम कराया जा रहा है।ब्लाक अध्यक्ष मोजिज़ अब्बास ने कहा कि शिक्षामित्र की आर्थिक स्थिति बहुत बिगड़ चुकी है। उसके अपने जीवन के साथ-साथ वह अपने बच्चों का भविष्य संभालने में भी सक्षम नहीं हो पा रहा है। यदि सरकार शिक्षामित्र के मानदेय बढ़ाने व उनके नियमितिकरण के संदर्भ में आवश्यक कदम नहीं उठाती है तो आगामी नौ अक्टूबर को शिक्षामित्र लखनऊ में अपने मांगों को रखने के लिए धरना देने को मजबूर होंगे।
अरविंद यादव, खेसाल सिद्दीकी, विमलेश यादव, शिवप्रसाद,आलोक श्रीवास्तव, फारूक अहमद, लक्ष्मी निवास, कल्पनाथ, छठी राम, विजयपाल, कलीम अहमद, राज किशोर, दिनेश जायसवाल,राम धीरज समेत दर्जनों शिक्षामित्र मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

8 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

14 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

19 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago