मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महादेव धर्मशाला घोसी में शक्ति संवाद सम्पन्न

महिलाओं और बालिकाओं को दी गई सुरक्षा व सशक्तिकरण की जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग एवं भगवान मानव कल्याण संस्थान द्वारा झारखंडे महादेव धर्मशाला, घोसी में एक प्रेरणादायक “शक्ति संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यालय की बालिकाओं और क्षेत्रीय महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विभागीय टीम ने महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, मानसिक व शारीरिक विकास जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आज की बालिकाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं — पढ़ाई, रोजगार और समाज सेवा में महिलाएं पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

घोसी थाने की सब-इंस्पेक्टर यशोदा जी ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर (112, 181, 108, 1090, 1098, 1076) की जानकारी दी और कहा कि किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में ये नंबर उनकी सुरक्षा की ढाल हैं। उन्होंने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “हम हर समय आपकी सहायता के लिए तत्पर हैं।”

जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय ने बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक विकास के पहलुओं पर विस्तार से बताया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अर्चना राय, शाहबाज अली, महिला सिपाही बबली पांडेय, नीतेश सिंह, योगेश कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य था — महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाना ताकि वे अपने अधिकारों व सुरक्षा को लेकर सजग रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

जानें 1 से 9 अंक के अनुसार आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

🌞 अंक राशिफल 14 अक्टूबर 2025 (पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा निर्मित) आज का दिन…

33 minutes ago

छात्रा के हिजाब पहनने पर विवाद, स्कूल प्रशासन ने दो दिन का अवकाश घोषित किया

केरल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कोच्चि में स्थित सेंट रीटा पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा…

40 minutes ago

मेदक जिले में दर्दनाक घटना, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या

तेलंगाना (राष्ट्र की परम्परा)। मेदक जिले से एक भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे…

50 minutes ago

देशभर में शरद ऋतु की दस्तक, तापमान में गिरावट के साथ सुहाना मौसम

(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मौसम साफ से लेकर आंशिक रूप से बादली बना हुआ है।…

60 minutes ago

📰 देवरिया में ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

विनोद कोतवाली संतोष लार दिनेश खुखुन्दू महेंद्र चतुर्वेदी सलेमपुर कोतवाल बनाए गए देवरिया (राष्ट्र की…

7 hours ago

NDA में सीट बंटवारा तय, BJP-JDU बराबर लड़ेगी 101-101 सीटों पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लोजपा के खाते में 29 तो अन्य को 6-6 सीटे मिली…

7 hours ago