पिता के अपमान का बदला लेने बेटों ने किया कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। मेन मार्केट में कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच हरफूल जाट पर तलवार, सरिए और गोली से हमला कर दिया गया। हमले में हरफूल जाट गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस हमले के कुछ ही घंटों बाद भाजपा नेता और पूर्व सरपंच बालूलाल आचार्य, उनके दोनों बेटे गोपाल और अक्षय आचार्य, और उनके साथी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला तीन महीने पुरानी रंजिश का नतीजा था।

यह भी पढ़ें – दुर्गापुर गैंगरेप केस: तीनों आरोपी 10 दिन की पुलिस हिरासत में, CM ममता बनर्जी बोलीं- “किसी को नहीं बख्शेंगे”

दरअसल, 2 जुलाई को हलेड़ गांव में तेज बारिश के दौरान निरीक्षण के समय कांग्रेस नेता हरफूल जाट ने बालूलाल आचार्य को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस अपमान का बदला लेने के लिए बालूलाल के बेटों ने शनिवार शाम यह हमला योजना बनाकर किया।

घटना के दौरान गोपाल, अक्षय और मनीष हथियारों से लैस होकर हरफूल जाट पर टूट पड़े। तलवार और सरिए से हमला करने के बाद उन्होंने फायरिंग भी की। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें – बकरीद, दुर्गा पूजा और दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने पर डीआईजी और एसपी ने कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय को किया सम्मानित

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर और कोतवाल गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तलवार और लाठी बरामद की और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के प्रयास में गिर गए, जिससे उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पूछताछ में गोपाल और अक्षय ने स्वीकार किया कि पिता के साथ हुए अपमान ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया था, जिसके चलते उन्होंने बदला लेने की योजना बनाई।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है। जो भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी। भीलवाड़ा में शांति और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

घायल हरफूल जाट की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

7 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

8 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

8 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

10 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

10 hours ago