जिले में खुशी की लहर
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मोहल्ला नवापुरा पूरब निवासी इम्तियाज अहमद के पुत्र शाह फहद ने मात्र 25 वर्ष की आयु में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर उन्हें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा टीम में नियुक्ति का गौरव प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मऊ जिले के लिए गर्व का विषय है।
शाह फहद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अल-फलाह मिल्ली स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद बहादुरगंज (गाजीपुर) की खान कोचिंग से मार्गदर्शन लेकर रीवा स्थित सैनिक स्कूल में प्रवेश लिया। वर्ष 2011 से 2018 तक अध्ययन करते हुए उन्होंने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया और प्रतिष्ठित एनडीए परीक्षा में सफलता हासिल की। आगे चलकर उन्होंने इंडियन नेवल अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा दिल्ली से बीटेक और कोच्चि (केरल) से एमटेक की डिग्री हासिल की।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर शैक्षिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर है। टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया उत्तर प्रदेश के सचिव मौलाना मंसूर आलम असरी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शाह फहद की यह उपलब्धि मऊ के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है।
देवरिया शोक सभा: 44 पेंशनर्स को भावभीनी श्रद्धांजलि देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) शोक सभा का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के जजौली स्थित प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिस बेसिक शिक्षा कार्यालय में एक ईमानदार शिक्षक ने फांसी लगाकर अपनी…
1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्व1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्वों ने भारत और विश्व…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद के ग्राम परजूडीह तथा तहसील मेहदावल के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में आयोजित थाना…