राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशिष्ट शिविर का हुआ समापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशिष्ट शिविर के समापन महाविद्यालय के सभागार मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे डाo शल्लभ मणि त्रिपाठी विधायक देवरिया सदर, विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी और डाo विवेक मिश्रा जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना देवरिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोo अर्जुन मिश्रा द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात द्वय कार्यक्रम अधिकारी डाo चंद्रेश कुमार बारी तथा डाo कृष्ण मुरारी गुप्त द्वारा मुख्य अतिथि, द्वय विशिष्ट अतिथि तथा अध्यक्ष ( कार्यक्रम) का स्वागत माला पहनाकर, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ चंद्रेश कुमार बारी ने स्वागत भाषण और सात दिन के कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत किया। छात्रो को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाo शल्लभ मणि त्रिपाठी कहा कि देश सेवा के प्रति जज्बे ने आपको राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया आपके सामने देश सेवा के इतने उदाहरण उपस्थित है जिनको आपको जानना और पढना चाहिए। हम सभी को इस मिट्टी से बहुत कुछ मिला है उसका कुछ भी अंश हम चुका दें तो यह एक महान कार्य होगा जब आप सुधार के लिए आगे बढेगे तो अनेक चुनौतिया आयेगी लेकिन उनका सामना करते हुए आपको आगे बढ़ना है। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि शिविर आपको कठिनाईयों के बीच निर्णय लेना सिखाता है। जब आप जरूरतमंद लोगो के बीच जाते है तो आपको उनकी परेशानियों को ठीक से समझने का अवसर प्राप्त होता है और यह समझ आपके कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाती है।उन्होने छात्र-छात्राए से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अभ्युदय योजना के बारे मे बताते हुए छात्रो को इस योजना का लाभ लेने के लिए भी आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवक भारत के सेवा संस्कृति के ध्वजवाहक हैं त्याग और बलिदान की इस भूमि पर एक स्वयंसेवक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है आपको बड़े सपनो के साथ अपने तथा समाज के प्रगति के लिए निरन्तर परिश्रम करना होगा। नोडल अधिकारी डाॅ०विवेक मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसी निर्माणशाला है जहाॅ विषम से विषम परिस्थितियों मे समाज मे सेवा के लिए तत्पर फौलाद पैदा होते है।शिविर के दोनो इकाईयों के आदर्श स्वयंसेवक और स्वयंसेविका के रूप मे वन्दना वर्मा, वन्दना शर्मा, अंजली सिंह, रश्मि मिश्रा रोहित पासवान और शैलेष यादव को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ चंद्रेश कुमार बारी और आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रो वाचस्पति द्विवेदी,प्रो अरविन्द कुमार, डॉ भूपेश मणि, डा तूलिका पाण्डेय, मन्तोष मौर्य, प्रियंका राय, डाॅ० विद्यावती, डाॅ० राजकुमार गुप्ता,पुनीत सिंह, सुजीत कुमार, निखिल कुमार डाॅ० मनोज यादव, प्रदीप दीक्षित, डाॅ० अवनीश राव, अम्बुज, अनिल विजय तथा समस्त छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

India vs Zimbabwe: 72 रन की बड़ी जीत, 1 मार्च को वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल का टिकट दांव पर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)India vs Zimbabwe: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की…

6 hours ago

एकादशी व्रत विधि: शास्त्रोक्त पूजा, नियम और पारण की सम्पूर्ण जानकारी

एकादशी व्रत क्यों है इतना फलदायी? जानें शास्त्रों का रहस्य सनातन धर्म में एकादशी व्रत…

6 hours ago

सेहत और स्वाद का संगम: होली पर घर में बनाएं मूंग दाल बाफरी

होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बाफरी, पारंपरिक स्वाद के साथ सेहत…

7 hours ago

24 साल की उम्र में अमर हो गए आज़ाद: जानें पूरी गाथा

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वर्ण अक्षरों…

7 hours ago

बिजोलिया आंदोलन के नायक और स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रदूत

विजय सिंह पथिक, बिजोलिया आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान किसान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास…

8 hours ago