अयोध्या के कलाकार श्री हनुमान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान मे सुनील चौगुले स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर करेंगे रामलीला का मंचन
नवीमुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
ऐरोली सेक्टर -19 सुनील चौगुले स्पोर्ट्स एसोसियशन के मैदान में श्री हनुमान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित व मुकेश त्रिपाठी म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से रामलीला उत्सव का आयोजन शनिवार 19 अक्टूबर सोमवार से 28 अक्टूबर 2024 दस दिनो तक रामलीला उत्सव का आयोजन किया गया है।गौरतलब हो की रामलीला का मंचन अयोध्या से आए हुए कलाकारों द्वारा किया जा रहा हैं। जो की राधेश्याम रामायण की तर्ज पर मनमोहक प्रस्तुति दे रहे हैं. जिसे देखने के लिए ऐरोली व आसपास का जनसैलाब उमड़ रहा हैं. रामलीला के आयोजक अंबुज तिवारी ने बताया की आज के परिवेश में सनातनी संस्कार से लगभग लोग विलुप्त होते जा रहे हैं. जबकि सनातन धर्म से अच्छा दुनिया में कोई संस्कार व रीति रिवाज़ नहीं हैं रामलीला का मंचन कराने का उद्देश्य यही हैं की लोग परिवार व देश के प्रति अपने समर्पण व कर्तव्यों का निर्वाह कैसे करें जो की केवल रामायण से ही हमें शिक्षा मिल सकती हैं।रामलीला उत्सव को सफल बनाने के लिये अम्बुज तिवारी, जिलाजीत तिवारी, गणेश भीमराव दगड़े ने लोगों से अपील किया हैं की भारी संख्या मे पहुंचकर रामलीला उत्सव का चित्रण देखे व राम लीला उत्सव के मुख्य अतिथि विजय चौगुले हैं।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…