सत्र न्यायाधीश /सचिव ने किया जिला कारागार व राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण

दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबे द्वारा जिला कारागार देवरिया तथा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश के द्वारा कारागार के पाकशाला, महिला बैरकों में महिलाओं की जांच व निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को
त्वरित निस्तारण हेतु, आवश्यक निर्देश दिये गये। न्यायाधीश द्वारा बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा, मानक के अनुसार भोजन हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों के सुरक्षा, विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय बाल गृह के बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा बाल गृह के अव्यवस्थाओं को देख नाराजगी व्यक्त किया गया तथा उन्हें व्यवस्थित करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया । निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, कारापाल राजकुमार, तथा राजकीय बाल गृह से प्रभारी अधीक्षक सावित्री देवी, रामकृपाल, राजबहादुर यादव, अदालत प्रसाद तथा सुरक्षा कर्मी व अन्य उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

31 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

32 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

34 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

2 hours ago