सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीडीओ ने सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 17 जुलाई से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अन्तिम दिन आज सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी तथा उन्होंने अपने उद्धबोधन कहा कि यह सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समाप्त हो रहा है परन्तु हमें यह शपथ हर समय याद रखनी है।
इसके पश्चात् अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर ने लोगो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया तथा सदैव हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्रदर्स नेहरू युवा चेतना केन्द्र देवरिया के सचिन द्विवेदी, मदन सेवा समिति रुद्रपुर के सचिव मोहन उपाध्याय, नेहरू संकल्प सेवा संस्थान डमुरी देवरिया के सचिव आशुतोष दूबे तथा संजय पाठक वरिष्ठ समाजसेवी को साल एवं मोमेन्टो प्रदान करके सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा, नोडल सड़क सुरक्षा बेसिक शिक्षा के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राजेश झा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ला, लोक निर्माण विभाग से अधिशासी अभियन्ता आर0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता मनोज पाण्डेय, सहायक अभियन्ता पी०पी० सिंह, यात्रीकर अधिकारी अनिल कुमार तिवारी, TSI गुलाब सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक ओ०पी० ओझा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago