दो महिला मेट व एक तकनीकी सहायक की सेवाऐं समाप्त ग्राम विकास अधिकारी हुऐ निलम्बित

ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक के विरूद्ध दर्ज हुई एफ.आईआर.

शासकीय धन की वूसली के लिएऊ कार्यवाही हुई प्रारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा विगत दिवस विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर मोहरनिया में मनरेगा योजनान्तर्गत पिल्लू के खेत से मेलाराम के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य तथा ग्राम पंचायत माधौपुर निदौना में मनरेगा योजनान्तर्गत ही पहलवान के खेत से जंगल तक मिट्टी पटाई कार्य का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय धन का दुरूपयोग पाये जाने पर एक ग्राम विकास अधिकारी को निलम्बित किया गया एंव दो महिला मेट व एक तकनीकी सहायक की सेवाएं समाप्त की गयी। ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक के विरूद्ध थाना रूपईडीहा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है तथा शासकीय धन की वसूली के लिए कार्यवाही भी प्रारम्भ हो गयी है। खण्ड विकास अधिकारी की आख्या के अनुसार ग्राम पंचायत-शिवपुर मोहरनिया में पिल्लू के खेत से मेलाराम के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य हेतु 05 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2024 तक 22 श्रमिको को 14 दिवस का रोजगार देते हुए रू. 72,996=00 एवं 19 दिसम्बर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक 74 श्रमिकों को 14 दिवस का रोजगार देते हुए रू. 2,42,451=00 इस प्रकार कुल धनराशि रू. 3,15,447=00 का व्यय हुआ है। जबकि स्थलीय निरीक्षण के समय कार्य होना नहीं पाया गया। इसी कार्य पर 04 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक 59 श्रमिकों का 14 दिवस का मस्टररोल जारी कराया गया है। जिस पर महिला मेट सुमन द्वारा पुनः शासकीय धन के दुरूपयोग के उद्देश्य से फर्जी तरीके से एन.एम.एम.एस. पर फोटो भी अपलोड की गयी है। स्थलीय निरीक्षण में शासकीय धन रू. 3,15,447=00 का फर्ज़ीवाड़ा मिलने पर सीडीओ चन्द्र के निर्देश पर मनरेगा गाइड-लाइन के अनुसार थाना-रूपईडीहा में ग्राम प्रधान-शिवपुर मोहरनिया प्रीति, तकनीकी सहायक उपेन्द्रनाथ व ग्राम विकास अधिकारी रोहित कुमार के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 316(5) के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिर्पाेट दर्ज कराते हुए ग्राम विकास अधिकारी रोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही साथ महिला मेट श्रीमती सुमन व तकनीकी सहायक उपेन्द्रनाथ की सेवायें तत्काल प्रभाव से समाप्त करने तथा ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक प्रत्येक से समानुपातिक आधार पर कुल शासकीय धन की वसूली करने का निर्देश दिया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत-माधौपुर निदौना में मनरेगा योजनान्तर्गत पहलवान के खेत से जंगल तक मिट्टी पटाई कार्य के निरीक्षण में पाया गया कि 04 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक 90 श्रमिकों के 14 दिवस का मस्टर रोल निर्गत किया गया है। जबकि स्थलीय निरीक्षण के समय कार्य बन्द पाया गया। जिससे स्पष्ट है कि महिला मेट परवीन जहां द्वारा बिना कार्य पर श्रमिक नियोजित कर फर्जी तरीके से एन.एम.एम.एस. पर फोटो अपलोड की गयी है। निरीक्षण में पाया गया कि कार्य पर अभी भुगतान नही हुआ है। किन्तु परवीन जहां द्वारा भुगतान कराये जाने के उद्देश्य से ही फर्जी तरीके से एन.एम.एम.एस. पर फोटो अपलोड की गयी है। जिसके लिए महिला मेट परवीन जहां, ग्राम विकास अधिकारी रोहित कुमार एवं तकनीकी सहायक उपेन्द्रनाथ को दोषी मानते हुए ग्राम ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए महिला मेट एवं तकनीकी सहायक की सेवायें तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिये गये हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

19 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

20 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

20 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago