वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा )15 अगस्त 79 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय के मरीजों का हाल जाना तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन , अपर मंडल रेल प्रबंधक(आप) आर के सिंह, अपर मंडल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर. जे. चौधुरी उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर आर सिंह, समेत मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी सभी शाखाधिकारी एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें उपस्थित थीं।इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी की सदस्यायों ने पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से मंडल चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों को ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट का वितरण किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे नवजात शिशुओं को विशेष शिशु किट भी भेंट किया गया ।
पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) की कलम से संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और…
पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) की कलम से धार्मिक विशेष | 1 नवंबर 2026 हिंदू…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।आमजन की सुरक्षा और महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर देवरिया पुलिस…
शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस…
फोटो goo 1 नवंबर का इतिहास: कलम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले दामोदर…
1 नवंबर को जन्मे ये दिग्गज, कोई सिनेमा का सितारा तो कोई राजनीति और साहित्य…