राजकीय पशु चिकित्सालय रुद्रवार में कर्मचारी ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) राजकीय पशु चिकित्सालय रुद्रवार में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 48 वर्षिय सतीश कुमार ने अस्पताल परिसर में बने एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सतीश मूल रूप से कस्बे के मोहल्ला डोमनपुरा के निवासी थे।घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई, जब सतीश की पत्नी इंदु देवी जागीं और पति को चारपाई पर न पाकर खोजबीन करने लगीं। अस्पताल के कमरे की खिड़की से झांकते ही उन्होंने पति को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वे चीखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। इस बीच फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों – तीन बेटियां अमृता (22), गोल्डी (20), संध्या (18) तथा दो बेटे कृष्णा (15) व अरुण (9) को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी अनिल राय ने बताया कि सतीश लंबे समय से शराब के आदी थे। कई बार उन्हें समझाया गया था, लेकिन आदत नहीं छोड़ पाए। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। आशंका है कि घरेलू तनाव से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि सतीश मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, लेकिन नशे की आदत ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

10 minutes ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

34 minutes ago

सात मौतों से गरमाई सियासत: सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने ‘ट्रिपल-इंजन’ सरकार से मांगी जवाबदेही

‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…

60 minutes ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

1 hour ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

2 hours ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

2 hours ago