सेवा ही रोटरी क्लब का उद्देश्य है: मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l रोटरी क्लब के मण्डल 3120 के मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी कविता अग्रवाल के साथ रविवार को जनपद भ्रमण पर थेl रोटरी क्लब के डीजीआरसी राम कुमार सिंह, अध्यक्ष डा. सोनी सिंह एवं सचिव वंदना गुप्ता ने पुष्प, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा सत्र 2022-23 में किए गए सामाजिक कार्यों का मूल्यांकन एवं ग्रेडिंग करते हुए भविष्य में संस्था के द्वारा नए आदर्श स्थापित करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रम सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए।
क्लब की सचिव वंदना गुप्ता ने मंडलाध्यक्ष के समक्ष वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया।
मंडलाध्यक्ष ने संत कबीर परिनिर्वाण स्थली मगहर पहुंच कर वृक्षारोपण किया व क्लब द्वारा अंगीकृत बघौली ब्लॉक के जंगलकला स्थित अमृत सरोवर व तमेश्वरनाथ स्थित सरोवर का निरीक्षण किया।
एक कार्यक्रम में क्लब गोद लिए गए 4 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु स्कूल बैग प्रदान किए। क्लब के नये सदस्य डॉ. संतोष त्रिपाठी को पिन पहनाकर मंडलाध्यक्ष ने रोटरी में स्वागत किया और अनिरुक्ता श्रीवास्तव व डॉ. संतोष त्रिपाठी को विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित भी कियाl उन्होंने क्लब की वार्षिक बुलेटिन “उन्नति” का विमोचन करते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की और कहा कि सेवा ही रोटरी क्लब का सबसे बड़ा उदद्देश्य है व रोटरी क्लब संत कबीर नगर द्वारा निःस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है।
कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन उमा शंकर पांडेय ने किया तथा इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक सिन्हा, डॉ. विजय राय, रोटेरियन दिनेश सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, अखिलेन्द्र सिंह, महेश रुँगटा, प्रीतपाल सिंह सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

36 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

50 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

53 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

1 hour ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago