गम्भीर चूक: सदस्य बीबी के स्थान पर शौहर ने ले ली शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के नगर पंचायत धर्मसिंहवा में शुक्रवार को अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ-ग्रहण समारोह में गम्भीर प्रशासनिक चूक सामने आई। जब सदस्य पत्नी के स्थान पर उसके पति ने शपथ ले लिया।
शुक्रवार को जिले में नवगठित नगर निकायों के अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण हो रहा थाl इसी क्रम में नगर पंचायत धर्मसिंहवा के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन डिहवापार बगीचे में आयोजित किया गया था। मंच पर निषाद पार्टी के विधायक अनिल त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह और अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज व अन्य ने शपथ ग्रहण शुरू करायाl इसी क्रम में नगर के वार्ड नंबर आठ केंचुआखोर से निर्वाचित सदस्य मोमिना के स्थान पर उसके शौहर सद्दाम हुसैन ने शपथ पत्र की प्रति लेकर लाइन में लग कर शपथ ले लिया। जो कार्यक्रम स्थल पर चर्चा का विषय बनाl
बताया जाता है कि जिम्मेदारों ने शपथ ले रहे सदस्यों के पहचान की आवश्यकता नहीं समझी।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह का कहना है कि चूक हुई है। सदस्य को दुबारा तहसील में बुलाकर शपथ दिलाई जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

14 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

14 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

14 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

14 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

15 hours ago